शब्द और पद का अंतर उदाहरण देते हुए स्पष्ट कीजिए।

  • Post
    meeso
    Participant
    Viewing 0 reply threads
    • उत्तर
        शब्द और पद का अंतर:-  शब्द भाषा की स्वतंत्र व अर्थवान इकाई है। जब शब्द स्वतंत्र रूप में प्रयुक्त होता है और वाक्य के बाहर होता है तो यह शब्द होता है, किंतु जब यह शब्द वाक्य के अंग के रूप में प्रयोग किया जाता है तो यह पद कहलाता है; जैसे– ‘लड़का’ एक शब्द है।

        (1) लड़का क्रिकेट खेलता है। (2) लड़के ने किताब पढ़ी है। (3) लड़के को किताब पढ़ने दो। (4) लड़को! किताब पढ़ो।

        उपर्युक्त वाक्यों में लड़का, लड़के, लड़को अपने आप में स्वतंत्र नहीं हैं। ये एक ही शब्द के अलग-अलग रूप हैं। ये रूप ही पद कहलाते हैं। पदों के संयोग से वाक्यों की रचना की जाती है।

    Viewing 0 reply threads
    • You must be logged in to reply to this topic.