GM फसलें क्या है इनके लाभ बताइए।

ऐच्छिक गुण वाले जीन एक पौधे से दूसरे पौधे में स्थानांतरित करके फसल प्राप्त करना GM (आनुवंशिकीय रूपांतरित – Genetically Modified) फसल कहलाती है। बीटी (Bt) कॉटन एक GM फसल है, जिसे बैक्टीरिया से जीन डालकर कीट प्रतिरोधक बनाया जाता है।

आनुवंशिकीय रूपान्तरित (GM ) फसलों के लाभ  :-
(i) फसलों के रोग प्रतिरोधी होने से उत्पादन में वृद्धि होती है व कटाई पश्चात् होने वाले नुकसान में कमी आती है।
(ii) ये फसलें जैविक व अजैविक कारकों (सूखा, ताप, लवणता ) आदि के लिए प्रतिरोधी होती हैं।
(iii) फसल की पोषण गुणवत्ता व खनिज उपयोग क्षमता में वृद्धि हो जाती हैं।
(iv) रासायनिक पीड़कनाशकों पर निर्भरता कम हो जाती हैं।

आनुवंशिकीय रूपान्तरित (GM) फसलों की हानियाँ :-
(i) कुछ विदेशी GM बिज में विष के कारण अन्य प्राकृतिक जीव जैसे- परागण कारियों (Pollinators) की मृत्यु हो जाती है व खाद्य श्रृंखला में परिवर्तन हो जाता है।
(ii) इनके लगातार प्रयोग से कीट इन फसलों के प्रति प्रतिरोधी हो जाते हैं, फिर इन्हें खत्म करने के लिए रासायनिक कीटनाशकों की आवश्यकता पड़ती हैं।
(iii) ये फसलें व इनके उत्पाद अनेक लोगों में एलर्जी उत्पन्न कर देते हैं।
(iv) इस तकनीक द्वारा उत्पादित फसलों में सामान्यता बीज निर्माण नहीं होता है। अतः किसानों को प्रतिवर्ष नए बीज खरीदने पड़ते हैं, जोकि महंगा प्रक्रम है।

Scroll to Top