Positive Economics (सकारात्मक अर्थशास्त्र) का तात्पर्य अर्थशास्त्र के वास्तविक विज्ञान से है।
जहाँ तक अर्थशास्त्र के सकारात्मक स्वरूप का संबंध है।
अर्थशास्त्रियों में तनिक भी मतभेद नहीं है।
वास्तविक या सकारात्मक विज्ञान के रूप में अर्थशास्त्र आर्थिक कार्यों के कारण और परिणामों के बीच संबंध को बताता है।
यह आर्थिक कार्यों की अच्छाई या बुराई के संबंध में चुप रहता है।
सकारात्मक विज्ञान क्रमबद्ध ज्ञान का वह भंडार है, जो इस बात की व्याख्या करता है कि वस्तुएँ कैसी हैं? वस्तुएँ कैसी होनी चाहिए?
इससे इसको कोई मतलब नहीं रहता।