मध्यवर्ती वस्तुए उन वस्तुओ और सेवाओ को कहते हैं जिनका प्रयोग अन्य अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन में किया जाता है।
इनका उपयोग व प्रयोग मध्यवर्ती अर्थात उत्पादन प्रक्रिया की सीमा के अंदर होता है।
कच्चा माल तथा अर्धनिर्मित वस्तुएं मध्यवर्ती वस्तुएं हैं।
कोई भी वस्तु जिसका नवीकरण, परिष्करण या रूपांतरण करना पड़े, मध्यवर्ती वस्तु होती है।