पेनल्टी एरिया से गोल कितनी दूरी पर होता है

पेनल्टी एरिया गोल से 18 गज ( 16.4592 मीटर ) की दूरी पर होता है |

पेनल्टी क्षेत्र या पेनल्टी एरिया  एक आयताकार आकार का क्षेत्र होता है जो 44 गज लंबा एवं 18 गज चौड़ा होता है।

यह सफेद रंग की रेखाओं द्वारा ही बनाया जाता है।

मैदान के दोनों सिरों पर गोल पोस्ट से 18 गज की दूरी पर गोल रेखा के समकोण पर दो रेखाएं खींचकर बनाया जाता है।

ये रेखाएं मैदान से 18 गज की दूरी तक फैली होती हैं।

इन्हें गोल रेखा के समान्तर एक रेखा खींच कर मिलाया जाता है।

इन रेखाओं एवं गोल रेखाओं से घिरे क्षेत्र को पेनल्टी क्षेत्र कहा जाता है।

पेनल्टी किक के समय गोल कीपर तथा पेनल्टी किक लेने वाले खिलाड़ी के अलावा शेष सभी खिलाड़ी इस क्षेत्र से बाहर होते हैं।

Scroll to Top