किष्किन्धा कहाँ है

ऐसा माना जाता है की वर्तमान हम्पी ही रामायण की किष्किंधा है।

हम्पी वर्तमान मे भारत के कर्नाटक राज्य के विजयनगर जिले में स्थित है |

बाली का राज्य तुंगभद्रा के उत्तरी और दक्षिणी दोनों किनारों पर स्थित था और यह क्षेत्र भी उसके राज्य में ही आता था।

हम्पी के पास की पहाड़ी ही मातंग पर्वत है, जहाँ शाप के कारण बाली प्रवेश नहीं कर पाता था और सुग्रीव वहाँ निष्कंटक रहता था।

आप जानते ही हैं कि हम्पी के मुख्य मंदिर के देवता विरूपाक्ष हैं, जो भगवान शिव का ही एक नाम है। पास ही पम्पा सरोवर के किनारे देवी पम्पा अर्थात पार्वती ने शिव की आराधना कर उन्हें प्राप्त किया था।”

“बाली के पश्चात सुग्रीव और उसके पश्चात युवराज अंगद ने यहाँ शासन किया। अंगद के नाम पर विजयनगर का आदि नाम अंगदि पड़ा था और बाद में यही नाम बिगड़कर अनागोंदी हो गया।”

हम्पी (किष्किन्धा) वर्तमान मे भारत के कर्नाटक राज्य के  विजयनगर जिले में स्थित है |

यह यूनेस्को के विश्व के विरासत स्थलों में शामिल किया गया है।

Scroll to Top