वर्ष 1900 में आस्ट्रिया के एक जीव वैज्ञानिक “कार्ल लैंडस्टीनर” ने रक्त समूह (blood group) की खोज की थी |
मानव रक्त समूहों की उनकी खोज के लिए उन्हें फिजियोलॉजी या मेडिसिन का 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला था |
इन्होने हमे चार रक्त समूह – A, B, AB, व O से परिचय कराया था |
रक्त समूह A – जिनमे एंटीजन A होता है
रक्त समूह B – जिनमे एंटीजन B होता है
रक्त समूह AB – जिनमे एंटीजन A, B दोनों होता है
रक्त समूह O – जिनमे एंटीजन A, B दोनों नहीं होता है
एंटीजन – लाल रक्त में पाए जाना वाला ग्लाइको प्रोटीन है जो की दो प्रकार के होते है – एंटीजन A व एंटीजन B |