1831 का कोल विद्रोह छोटा नागपुर क्षेत्र में हुआ था।
1757 ई. के बाद 100 वर्षों में विदेशी राज्य तथा इससे संलग्न कठिनाइयों के विरुद्ध अनेक आन्दोलन, विद्रोह तथा सैनिक विप्लव हुए।
अपनी स्वतन्त्रता के खो जाने पर स्वशासन में विदेशी हस्तक्षेप, प्रशासनिक परिवर्तनों का आना, अत्यधिक करों की मांग, अर्थव्यवस्था का भंग होना इन सबसे भारत के भिन्न-भिन्न भागों में| भिन्न-भिन्न समय पर भिन्न-भिन्न प्रतिक्रिया हुई और उससे बहुत सी अव्यवस्था फैली।
इसी प्रतिक्रिया के फलस्वरूप छोटा नागपुर क्षेत्र में कोल विद्रोह हुआ। कोलों ने अपना क्रोध उस समय प्रकट किया, जब उनकी भूमि उनकी मुखिया मुण्डों से छीनकर मुस्लिम कृषकों तथा सिखों के दे दी गई।
1831 में कोलो ने लगभग 1000 विदेशी अथवा बाहर के लोगों को या तो जला दिया या उनकी हत्या कर दी। यह विद्रोह राँची, सिंहभूम, हजारीबाग, पालामऊ तथा मानभूम के पश्चिमी क्षेत्रों में फैल गया।