मानक समय से आप क्या समझते हैं

  • Post
Viewing 0 reply threads
  • उत्तर
      jivtaraQuizzer
      Participant
        मानक समय किसी क्षेत्र या देश से संबंधित होता है जबकि स्थानीय समय किसी स्थान विशेष का समय होता है।

        मानक समय किसी ऐसे याम्योत्तर (देशांतर रेखा)का समय होता है जो किसी संपूर्ण क्षेत्र या देश के लिए मानक याम्योत्तर माना जाता है।

        अतः ऐसे केंद्रीय या मुख्य याम्योत्तर का स्थानीय समय किसी देश या क्षेत्र के लिए मानक समय के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।

        किसी एक मानक समय वाले क्षेत्र को समय जोन कहा जाता है।

        एक समय जोन से दूसरे समय जोन के समय में अंतर पाया जाता है।

        अतः दो क्षेत्रों के समय की तुलना के लिए ग्रीनविच समय (0° देशांतर) को एक अंतर्राष्ट्रीय मानक के रूप में लिया जाता है जिसे ग्रीनविच मीन टाइम कहते हैं।

        लन्दन का एक शहर ग्रीनविच इसी रेखा पर स्थित हैं इसलिय इसे ग्रीनविच रेखा भी कहते है।

        संसार के विभिन्न देशों व क्षेत्रों के मानक समय को ग्रीनविच मानक समय से आगे या पीछे के आधार पर व्यक्त किया जाता है।

        भारत का मानक समय 82°30′ पू. देशांतर के समय के आधार पर निर्धारित किया गया है।

        यह देशांतर रेखा इलाहाबाद के निकट नैनी नामक स्थान से होकर गुजरती है।

        दूसरे शब्दों में भारत का मानक समय इस देशांतर रेखा का स्थानीय समय है।

        भारत का मानक समय ग्रीनविच मीन समय से 5 घंटे 30 मिनट आगे है क्योंकि भारत का मानक याम्योत्तर ग्रीनविच के याम्योत्तर से पूर्व में स्थित है।

    Viewing 0 reply threads
    • You must be logged in to reply to this topic.