हिन्दी की प्रथम पत्रिका ‘उदन्त मार्तण्ड’ 30 मई 1826 ई. को कानुपर निवासी पं. जुगल किशोर के सम्पादकत्व में कलकत्ता से प्रकाशित हुई।
‘उदन्त मार्तण्ड’ में खड़ी बोली का ‘मध्यदेशीय भाषा’ के नाम से उल्लेख किया गया है। ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रकाशन दिवस को आधार मानकर 30 मई को ‘राष्ट्रीय हिन्दी पत्रकारिता दिवस‘ मनाया जाता है। यह एक साप्ताहिक पत्रिका थी।
बनारस अखबार का प्रकाशन सन् 1845 ई. में राजा शिवप्रसाद सिंह के सम्पादकत्व में हुआ। यह एक साप्ताहिक पत्रिका है जो बनारस से हुआ।
‘हरिश्चन्द्र मैगजीन’ का प्रकाशन सन् 1873 में भारतेन्द्र हरिश्चन्द्र के सम्पादकत्व में बनारस से प्रकाशित होती थी।
यह एक मासिक पत्रिका थी। ‘इतिहास तिमिरनाशक’ राजा शिवप्रसाद सिंह ‘सितारे हिन्द’ की गद्य रचना है।