संतुलित रासायनिक समीकरण वह है, जिसके दोनों ओर प्रत्येक तत्व के कुल परमाणुओं की संख्या समान होती है।
लगभग सभी रासायनिक अभिक्रियाएँ द्रव्यमान संरक्षण के नियम का पालन करती हैं।
अतः रासायनिक समीकरण को संतुलित करना आवश्यक है।
नोट:- द्रव्यमान संरक्षण का नियम इस नियम के अनुसार रासायनिक अभिक्रिया में कुल द्रव्यमान संरक्षित रहता है, अर्थात् द्रव्यमान का न सृजन होता है और न ही विनाश।