वह संज्ञा शब्द जिससे किसी एक/विशेष व्यक्ति, स्थान, वस्तु, आदि के नाम का बोध होता है उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते है |
व्यक्तियों के नाम:- राम , श्याम , मोहन
नदियों के नाम:- गंगा , गोदावरी , नर्मदा
पर्वतों के नाम:- हिमालय, सतपुड़ा
देशों के नाम :- भारत , जापान
दिन महीनों के नाम :- रविवार , सोमवार
त्योहारों, उत्सवों के नाम:- होली , दीपावली
एतिहासिक घटनाओं के नाम :- बक्सर युद्ध , प्लासी युद्ध
पुस्तक, ग्रन्थ ,पत्रिकाएँ के नाम :- रामायण , दैनिक जागरण
दिशाओं के नाम :-पूर्व, पश्चिम , उत्तर , दक्षिण
स्थान के नाम :- ताजमहल , रायपुर