विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है

  • Post
    sohel
    Participant
    Viewing 0 reply threads
    • उत्तर
        jivtaraankit
        Participant
          विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है।

          जिसे जिब्राल्टर जल संधि यूरोप से अलग करती है। यह सभी गोलार्डों में विस्तृत महाद्वीप है।

          अफ्रीका महाद्वीप का क्षेत्रफल 30,370,000 वर्ग किलोमीटर है । विश्व के कुल क्षेत्रफल के लगभग 20.2% भाग पर अफ्रीका महाद्वीप फैला है।

          अफ्रीका महाद्वीप में कुल 54 स्वतंत्र देश हैं ।

          केवल मिस्र ही ऐसा देश है जो अंतरमहाद्वीपीय देश है। मिस्र का कुछ हिस्सा स्वेज नहर के पूर्वी हिस्से में एशिया महाद्वीप में स्थित है।

          यह एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत वृत्त, कर्क वृत्त और मकर वृत्त गुजरते हैं।

          उत्‍त्‍री शीतोष्‍ण कटिबंध क्षेत्र से दक्षिणी शीतोष्‍ण कटिबंध क्षेत्र तक विस्‍तार करने वाला एकमात्र महाद्वीप अफ्रीका महाद्वीप है ।

          विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान किम्बरले इसी महाद्वीप पर स्थित है। हीरा और सोना उत्पादन में अफ्रीका सबसे आगे है।

          विक्टोरिया झील या विक्टोरिया न्यांज़ा अफ्रीका की झीलों में से सबसे बड़ी झील है।

          जो केन्या, तंजानिया और युगांडा में विस्तृत है, जबकि इसका प्रसार क्षेत्र बुरुंडी और रवांडा के कुछ हिस्सों तक विस्तृत है।

          विश्व का प्रसिद्ध मरुस्थल सहारा मरुस्थल अफ्रीका में ही है।

          अफ्रीका की आबादी लगभग 1,379,205,894 है।

          प्राकृतिक रूप से संपंन्‍न होने के बावजुद अफ्रीका की कैपिटा इनकम बहुत कम है । यहाँँ के अधिकांश देश बहुत गरीब है ।

      Viewing 0 reply threads
      • You must be logged in to reply to this topic.