यूरोप का मरीज किसे कहा जाता है

  • Post
    pinku
    Participant
    Viewing 0 reply threads
    • उत्तर
        यूरोप का मरीज तुर्की को कहा जाता है

        मध्यकाल में पूर्वी यूरोप का बड़ा भाग तुर्की साम्राज्य के अंतर्गत था। ओटोमन तुर्की ने एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की जो 17वीं सदी तक कायम रहा।

        इसकी सीमा में यूरोप, एशिया और अफ्रीका के बहुत से भाग आ गए। अब तुर्की साम्राज्य बड़ा विशाल हो गया। यूरोप के बड़े-बड़े राजा भी इसकी शक्ति के सामने भय खाने लगे।

        यूरोप के बाहर एशिया माइनर, पैलेस्टाइन, मेसोपोटामिया, आर्मीनिया और अरब भी तुर्की साम्राज्य के अंतर्गत थे।

        इसी प्रकार अफ्रीका में इजिप्ट से लेकर अल्जीरिया तक तुर्की का आधिपत्य स्वीकार किया जाता था लेकिन 18वीं सदी से तुर्की के बुरे दिन शुरू हुए। धीरे-धीरे उसका प्रभाव कम होने लगा।

        1774 ई. में रूस की जारीना कैथेराइन ने काला सागर पर कब्जा कर लिया। 19वीं सदी तक आते-आते तुर्की साम्राज्य इस कदर दुर्बल हो गया कि उसे यूरोप का मरीज (Sickman of Europe) कहा जाने लगा।

    Viewing 0 reply threads
    • You must be logged in to reply to this topic.