मीराबाई चानू का संबंध किस खेल से है

  • Post
    meera
    Participant
    Viewing 0 reply threads
    • उत्तर
        Quizzer Jivtara
        Participant
          मीराबाई चानू का संबंध भारोत्तोलन (वेटलिफ्टर) से है |

          मणिपुर की रहने वाली शैखोम मीराबाई चानू भारतीय महिला वेटलिफ्टर हैं जो अब तक कई विश्व चैंपियनशिप्स में कई सारे मेडल्स जीत चुकी हैं।

          टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की तरफ से इन्होंने ४९ किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।

          भारत के लिये भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली वे प्रथम महिला हैं।

          उनको अपनी इस उपलब्धि पर ‘पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

          चानू ने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में 481 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

          इसके अलावा उन्होंने विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपना व देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।

          अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आइ डब्ल्यू यू एस) ने मीराबाई चानू के महिलाओं के 49 किलोग्राम भार वर्ग में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की पुष्टि कर दी है।

          चानू ने अप्रैल में ताशकंद में एशियाई चैंपियनशिप में क्लीन एंड जर्क में विश्व रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक में अपना स्थान सुरक्षित किया था।

          चानू ने आइ डब्ल्यू यू एस की रैंकिंग सूची के आधार पर कोटा हासिल किया।

          वह भारोत्तोलन 491 किलोग्राम वर्ग में दूसरे स्थान पर हैं।

      Viewing 0 reply threads

      Tagged: 

      • You must be logged in to reply to this topic.