मार्च 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर
मिताली राज बनी |
मिताली राज का जन्म 03 दिसम्बर, 1982 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था।
वे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मौजूदा कप्तान हैं।
वे टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर है। मिताली राज ने ‘महिला विश्व कप 2005’ में भारतीय महिला टीम की कप्तानी की थी।
उन्होंने वर्ष 2010, वर्ष 2011 और वर्ष 2012 में आई.सी.सी. वर्ल्ड रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
मिताली राज को वर्ष 2003 की क्रिकेट उपलब्धियों के लिए 21 सितम्बर, 2004 को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
मिताली पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैचों में लगातार सात बार अर्ध-शतक जड़े हैं।
उन्हें वर्ष 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। मिताली राज के नाम अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट का दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। उन्होंने यह कीर्तिमान वर्ष 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 214 रन बनाकर स्थापित किया।
मिताली राज क्रिकेट कैरियर के बारे में :- मिताली राज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनी है |
भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने एक बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है|
वे महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की दूसरी और भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं|
वे इस उपलब्धिको हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं|
मिताली राज ने लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में 10 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं|
इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर चालोंट एडवइस (Charlotte Edwards) ने सबसे पहले महिला क्रिकेटर के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस हजार रन पूरे किए थे|
वहीं, उनके बाद अब मिताली राज ने ये उपलब्धि हासिल कर ली है|
37.52 के औसत से टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट
मिताली राज के नाम टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है|
मिताली राज ने 89 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 2,364 रन बनाए हैं |
मिताली राज ने अपने टी20 करियर में 17 अर्धशतक लगाई है|
जो इस फॉर्मेट में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा है |
हालांकि, मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया हुआ है|
ऐसे में अब वे केवल दो फॉर्मेट भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलती रहेंगी|
आने वाले महिला वनडे विश्व कप तक वे टीम के साथ बतौर कप्तान जुड़ी रहेंगी|
मिताली राज ने संन्यास का घोषणा करते हुए यह कहा
मिताली राज ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का घोषणा करते हुए कहा कि वे अब ओडीआई पर फोकस करेंगी और साल 2021 विश्व कप की तैयारियों में अपनी ऊर्जा लगाएंगी|
आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच
मिताली राज ने 09 मार्च 2019 को गुवाहाटी में अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था|
उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए उस मैच में 32 गेंदों में 30 रनों की नाबाद पारी खेली थी|