भारत पर पहला मुस्लिम आक्रमण वर्ष 711 ई में हुआ था।
भारत पर पहला मुस्लिम आक्रमण 711 ई. में अरब आक्रमणकारी मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में हुआ था।
मुहम्मद-बिन-कासिम से पूर्व 711 ई. में ही उबैदुल्लाह के नेतृत्व में एक अभियान दल भेजा गया, परंतु वह पराजित हुआ और मारा गया।
इराक के हाकिम अल-हज्जाज ने मुहम्मद- बिन कासिम के नेतृत्व में अरबों को सिंध पर आक्रमण करने के लिए भेजा। भारी संघर्ष के बाद अरबों ने 712 ई. में सिंध पर विजय प्राप्त कर ली।
उस समय सिंध पर चच के पुत्र दाहिर का शासन था। फारसी ग्रंथ ‘चचनामा’ से अरबों द्वारा सिंध विजय की जानकारी मिलती है।