भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश 2021 के नूतलपाटि वेंकट रमना है |
इनको दिनांक 02.09.2013 को दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
दिनांक 17.02.2014 को आप भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किये गये।
दिनांक 24.04.2021 को आप भारत के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये।
एन.वी. रमना, बी.एस.सी.,बी.एल. का जन्म 27 अगस्त, 1957 को कृष्णा जिले के पोन्नवरम गाँव में एक कृषक परिवार में हुआ।
इन्होने 10 फरवरी, 1983 को अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए।
इन्होने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय, केन्द्रीय व आंध्र प्रदेश प्रशासनिक अधिकरण और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, श्रम, सेवा और चुनाव मामलों में अधिवक्ता के रूप में पैरवी की।
इन्होने संवैधानिक, आपराधिक, सेवा और अंतर-राज्यीय नदी कानूनों में विशेषज्ञता हासिल की।
इन्होने विभिन्न सरकारी संगठनों के लिए पैनल अधिवक्ता के रूप में भी काम किया।
इन्होने केंद्र सरकार के लिए अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता और हैदराबाद में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में रेलवे के लिए स्थायी अधिवक्ता के रूप में कार्य किया। आपने आंध्र प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में भी कार्य किया।
27 जून 2000 को इनको आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
नूतलपाटि वेंकट रमना 10 मार्च 2013 से 20 मई 2013 तक आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे।
इन्होने भारत एवं विदेशों में आयोजित कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लिया और कानूनी महत्व के विभिन्न विषयों पर पेपर्स् प्रस्तुत किए।