भारत के संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद थे |
संविधान सभा ने 11 दिसम्बर 1946 को इन्हें निर्विरोध संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष के रुप मे निर्वाचित किया था |
संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद का नाम आचार्य कृपलानी ने प्रस्तावित किया था और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने उनका समर्थन किया था |
आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को वें भारतीय गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने |
नोट :- 9 दिसम्बर , 1946 को संविधान सभा की प्रथम बैठक की अध्यक्षता डॉ सच्चिदानंद सिन्हा ने के थी जो की अस्थाई अध्यक्ष थे |इसलिए प्रतियोगी परीक्षा में “संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष कौन थे ” पूछा जाये और उसमे स्थाई या अस्थाई शब्द का जिक्र ना हो तो उत्तर डॉ राजेंद्र प्रसाद होगा |