ऐसे क्षेत्र या स्थान जहां पर उद्योगों का सर्वाधिक संकेन्द्रण पाया जाता है औद्योगिक प्रदेश कहलाता है।
भारत में उद्योगों का वितरण समरूप नहीं है क्योंकि उद्योगों को प्रभावित करने वाले अवस्थितिक कारकों में प्रादेशिक भिन्नता पायी जाती है जिससे वे निश्चित स्थानों पर केन्द्रित हो जाते हैं।
स्थानीकरण के अनुकूल कारकों के प्रभाव से उद्योगों के समूहन को पहचानने के लिए कई सूचकांकों का उपयोग किया जाता है जिनमें प्रमुख हैं-
(1) औद्योगिक इकाइयों की संख्या,
(2) औद्योगिक कर्मियों की संख्या,
(3)औद्योगिक उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाने वाली ऊर्जा की मात्रा,
(4) कुल औद्योगिक निर्गत,
(5) उत्पादन प्रक्रिया जन्य मूल्य अर्थात वस्तु की उपयोगिता बढ़ाकर उसको मूल्यवान बनाना आदि।
देश के प्रमुख औद्योगिक प्रदेश के नाम निम्नलिखित हैं
1. मुम्बई-पुणे प्रदेश
2. हुगली प्रदेश
3. बेंगलुरू- तमिलनाडु प्रदेश
4. गुजरात प्रदेश
5. छोटा नागपुर प्रदेश
6. विशाखापट्टनम- गुंटूर प्रदेश
7. गुरुग्राम-दिल्ली- मेरठ प्रदेश
8. कोल्लम- तिरुवन्तपुरम प्रदेश