फसल कितने प्रकार के होते हैं

  • Post
Viewing 0 reply threads
  • उत्तर
      Quizzer Jivtara
      Participant
        मुख्यतः फसल के तीन प्रकार होते है –

        खरीफ फसल
        रबी फसल
        जायद फसल

        खरीफ फसल – यह फसल मानसून के समय से शुरू होकर पुरे बरसात तक होती है या अन्य शब्दों में जून -जुलाई  से लेकर अक्टूबर माह  तक इसकी खेती होती है | वर्षा के पानी की आसानी से उपलब्धता के कारण लगभग पुरे कृषि भूमि पर खरीफ फसल की खेती की जाती है | धान, मक्का, ज्वार, बाजरा , सोयाबीन, मूंग, मूंगफली, आदि प्रमुख खरीफ फसल है |

        रबी फसल खरीफ फसल की खेती ख़त्म होने पर रबी फसल की शुरुवात होती है तथा पुरे शीत ऋतू तक चलती है या अन्य शब्दों में अक्टूबर माह  से शुरू होकर फरवरी और मार्च  तक होती है | यह फसल उन्ही कृषि भूमि पर की जाती है जहाँ नमी उपलब्ध हो इसलिए रबी फसल की भूमि का रकबा खरीफ फसल की तुलना में कम होता है |गेंहू, चना, मसूर, सरसों, जौ, अलसी  इत्यादि
        प्रमुख रबी फसल है |

        जायद फसल – इस फसल की खेती ग्रीष्म ऋतू में या मार्च-अप्रैल माह  में की जाती है | चूँकि वर्षा नहीं होती इसलिए यह उन क्षेत्रों में की जाती है जहाँ पर्याप्त सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो | अधिकांशत: यह नदी या झील किनारे की जाने वाली खेती है | खीरा, ककड़ी, तरबूज  आदि प्रमुख जायद फसल है |

    Viewing 0 reply threads
    • You must be logged in to reply to this topic.