प्रायद्वीप किसे कहते हैं

  • Post
Viewing 0 reply threads
  • उत्तर
      Quizzer Jivtara
      Participant
        प्रायद्वीप दो शब्द प्राय तथा द्वीप से मिलकर बना है |

        जिसमे से प्राय = लगभग तथा द्वीप = चारो ओर जल से घिरा थल समूह |

        अर्थात ऐसा स्थल समूह जिसमे कुछ/एक हिस्से को छोड़कर बाकि हिस्सा जल से घिरा हो प्रायद्वीप कहते हैं|

        भारत के प्रायद्वीप क्षेत्र का इतिहास 3600 मिलिअन वर्ष पुराना है | यह हिस्सा पहले गोंडवाना लैंड का भाग था |

        भारत के प्रायद्वीप क्षेत्र के प्रमुख चट्टान समूह – 1) धारवाड़ समूह 2) आर्कियन समूह 3) कडप्पा समूह 4) विध्यन समूह 5) दक्कन ट्रैप आदि …

        यह भारत के राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु एवं केरल राज्यों में त्रिभुजाकार आकृति में फैला हुआ है |

        एशिया महाद्वीप में तीन प्रमुख प्रायद्वीप – 1) अरब प्रायद्वीप 2) दक्कन प्रायद्वीप 3) इन्डोचीन प्रायद्वीप है | जिनमें से अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है |

    Viewing 0 reply threads
    • You must be logged in to reply to this topic.