अमेजन वर्षा वन को पृथ्वी का फेफड़ा कहा जाता है |
यह विश्व का सबसे बड़ा वर्षा वन तथा जैव विविधता वाला वन है |
ब्राजील, पेरू, वेनेजुएला, कोलंबिया, ईक्वाडोर, गुयाना, बोलिविया, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना आदि देशों में ये वन फैले हुए हैं।
इस वन का अधिकांश भाग ब्राजील तथा पेरू में फैला हुआ है |
इस वन में कई जैविक जलाशय व कई लाख प्रजातियों के कीड़े, पौधें, पक्षियाँ और अन्य जीव उपस्थित है |
चूँकि यह वन विश्व का सबसे बड़ा वर्षा वन है तथा विश्व के पर्यावरण संतुलन में एक विशेष योगदान निभाता है, पृथ्वी को सर्वाधिक आक्सीजन भी इसी स्थान से प्राप्त होती है इसलिए इसे पृथ्वी का फेफड़ा कहा जाता है |