निदेशकों का प्रायः विधानसभाओं से झगड़ा होता था, जो कि बाद में उन्हें बर्खास्त करने का प्रयास करती।
निर्देशिका राजनैतिक रूप से अत्यधिक अस्थिर थी, अतः नेपोलियन सैन्य तानाशाह के रूप में सत्तारूढ़ हुआ।
1804 ई. में नेपोलियन बोनापार्ट ने स्वयं को फ्रांस का सम्राट बना दिया।
वह पड़ोसी यूरोपीय देशों पर विजय करने निकल पड़ा, राजवंशों को हटाया और साम्राज्यों को जन्म दिया, जिसमें उसने अपने परिवार के सदस्यों को आरूढ़ किया।
उसने निजी संपत्ति की सुरक्षा जैसे कई कानून बनाए और दशमलव प्रणाली पर आधारित नाप-तौल की एक समान पद्धति शुरू की।
अंततः 1815 ई. में वाटरलू में उसकी हार हुई।
Tagged: history Gk, भारतीय इतिहास
Username or Email Address
Password
Remember Me