भारत में सबसे अधिक मैंगनीज उत्पादन करने वाला राज्य उड़ीसा है |
भारत में कुल मैंगनीज भण्डार का 1/3( एक तिहाई ) उड़ीसा में पाया जाता है |
उड़ीसा के मयुरभंज, कोरापुट,सुंदरगढ़, क्योझर, बोलांगीर आदि जिलो में इसका उत्पादन होता है |
इसके अलावा मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ दुसरे स्थान पर है |
तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र तथा चौथे स्थान पर कर्नाटक है |
मैंगनीज को बहुमुखी प्रतिभा वाला खनिज कहा जाता है | भंडारण व उत्पादन में विश्व में भारत का स्थान क्रमशः तीसरा व पाँचवा है | मैंगनीज का उपयोग मुख्यतः मिश्र धातु बनाने में किया जाता है|इसके अलावा शुष्क सेल, विधुत उपकरण, वार्निश, काँच, वायुयान आदि बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है |