दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है

  • Post
    golu
    Participant
    Viewing 0 reply threads
    • उत्तर
        Quizzer Jivtara
        Participant
          दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया है जिसका क्षेत्रफल 44579000 वर्ग किलोमीटर है।

          यह संसार के लगभग 29.9% (30%) भू-भाग पर फैला है।

          यहाँ विश्व की लगभग 60% जनसंख्या निवास करती है।

          अत: यह सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है।

          एशिया महाद्वीप से होकर तीन प्रमुख अक्षांशीय वृत्त विषुवत, कर्क एवं आर्कटिक गुजरते हैं।

          एशिया तथा यूरोप के बीच यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काकेशस पर्वत तथा कालासागर सीमा बनाते हैं।

          लाल सागर व स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग ‘करता है, जबकि बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है।

          अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो जिब्राल्टर जलसंधि द्वारा यूरोप से पृथक होता है।

          अफ्रीका एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा गुजरती हैं।

      Viewing 0 reply threads
      • You must be logged in to reply to this topic.