दबाव समूह और राजनीतिक दल में क्या अंतर है

  • Post
    yuhi
    Participant
    Viewing 0 reply threads
    • उत्तर
        Quizzer Jivtara
        Participant
          दबाव समूह और राजनीतिक दल में अंतर :-

          (i) राजनीतिक दलों व दबाव समूहों के उद्देश्यों में अंतर होता है। राजनीतिक दल, राज्य-शक्ति पर नियंत्रण करते हैं; शासन-प्रबंध का संचालन करते हैं। दबाव समूहों के राजनीतिक उद्देश्य नहीं होते।

          (2) राजनीतिक दलों का स्वरूप राजनीतिक होता है,दबाव समूह गैर-राजनीतिक होते हैं।

          (3) राजनीतिक दल, औपचारिक तथा दबाव समूह, अनौपचारिक होते हैं।

          (4) राजनीतिक दलों के उद्देश्य सार्वजनिक तथा दबाव समूहों के उद्देश्य निजी होते हैं; राजनीतिक दलों के उद्देश्य अपेक्षाकृत अधिक व्यापक होते हैं।

          (5) दबाव समूह अपने संगठन व कार्यक्रम में राजनीतिक दलों की अपेक्षा अधिक सुव्यवस्थित होते हैं।

          (6) एक व्यक्ति, एक समय पर, एक राजनीतिक दल का सदस्य होता है, वह एक समय पर अनेक दबाव समूहों का सदस्य हो सकता है।

      Viewing 0 reply threads
      • You must be logged in to reply to this topic.