जनसंख्या का अध्ययन क्या कहलाता है

  • Post
    rajsi
    Participant
    Viewing 0 reply threads
    • उत्तर
        जनसंख्या का अध्ययन डेमोग्राफी कहलाता है

        डेमोग्राफी का मतलब हिंदी में जनांकिकी होता है |

        जनांकिकी आज अर्थशास्त्रियों, समाजशास्त्रियों, मानवशास्त्रियों, भूगोलविदों, पर्यावरणविदो एवं शिक्षाविदों के अध्ययन का व्यापक अंग बन गया है।

        जनांकिकी एक व्यवस्थित विज्ञान है। यह अन्य विज्ञानों की तुलना में जनसंख्या अध्ययन की एक नवीन शाखा है जिसका प्रारम्भ 1662 ई. में हुआ था।

        इसका जनक जोन ग्राण्ट को माना जाता है।

        रॉबर्ट माल्थस को इसे वैज्ञानिक आधार प्रदान करने का श्रेय प्रदान किया गया है।

        डेमोग्राफी शब्द ग्रीक भाषा के दो शब्दों डेमो तथा ग्राफी (डेमो = जनता, ग्राफी  = लिखना) से मिलकर बना है जिसका अर्थ है जनता के विषय में लिखना। इस शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग आशिले गुइलाई द्वारा किया गया था।

        जनसंख्या से सम्बन्धित आँकड़े किसी न किसी रूप में प्राचीन काल से ही एकत्रित किये जाते रहे हैं किन्तु जनसंख्या सम्बन्धी अध्ययन जनगणनाओं (Census) तक ही सीमित रहा। आधुनिक युग में इसके अन्तर्गत जनसंख्या के आकार, संरचना तथा वितरण आदि का भी अध्ययन होता है।

        परिभाषा- फ्रांसीसी विद्वान लिवासियर के अनुसार, जनांकिकी, “मात्र जनसंख्या का विज्ञान है जो प्रमुखतः जनसंख्या के जन्म, विवाह, मृत्यु तथा गतिशीलता की गति को सुनिश्चित करने के साथ ही साथ उन सिद्धान्तों की खोज करने का भी प्रयास भी करता है जो इन गतियों को नियन्त्रित करते हैं।”

        लिवासियर की उपरोक्त परिभाषा से स्पष्ट है कि उनके द्वारा जनांकिकी की ऐतिहासिक उत्पत्ति को महत्व प्रदान किया गया है तथा इसका जीवन समंकों से निकट सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास किया गया है।

    Viewing 0 reply threads
    • You must be logged in to reply to this topic.