छत्तीसगढ़ में कितने राष्ट्रीय उद्यान है ?

  • Post
Viewing 0 reply threads
  • उत्तर
      pscfighter
      Participant
        वर्तमान (वर्ष 2020) में छत्तीसगढ़ में 3 राष्ट्रीय उद्यान है |

        1. इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान –

        यह छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिलें में स्थित है |

        इसकी स्थापना 1978 में किया गया था परंतु इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा 1982 में दिया गया |

        प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत इसे 1983 में शामिल किया गया तथा 2009 में इसे टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया |

        इस राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 2799 वर्ग किलोमीटर है तथा इसके कोर जोन का क्षेत्रफल 1258 किलोमीटर है |

        इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम इंद्रावती नदी के नाम पर रखा गया है यहां छत्तीसगढ़ की एकमात्र गेम सेंचुरी स्थित है |

        इस राष्ट्रीय उद्यान में मुख्य रूप से बाघ पाए जाते हैं |

        2. गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान –

        गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान कोरिया और सूरजपुर जिले में स्थित है |

        इसकी स्थापना वर्ष 1981 में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नाम से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुआ था परंतु वर्ष 2002 में छत्तीसगढ़ के हिस्से के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान का नाम गुरु घासीदास उद्यान कर दिया गया |

        यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है इसका क्षेत्रफल 1440 वर्ग किलोमीटर है |

        यहां मुख्य रूप से नीलगाय पाए जाते हैं |

        3. कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान –

        यह छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित है |

        इसकी स्थापना वर्ष 1979 में किया गया था तथा वर्ष 1965 में इसे एशिया का पहला बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया था परंतु वर्तमान में यह नहीं है |

        कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ की सबसे छोटी राष्ट्रीय उद्यान है, इसका क्षेत्रफल 200 वर्ग किलोमीटर है|

        छत्तीसगढ़ का एकमात्र तितली पार्क इस राष्ट्रीय उद्यान में स्थापित किया गया है |

        यहां पर पहाड़ी मैना का संरक्षण किया जाता है तथा भैंसा दरहा नामक स्थान पर मगरमच्छों का संरक्षण किया जा रहा है |

        दो प्रमुख जलप्रपात तीरथगढ़ जलप्रपात कथा कांकेर धारा जलप्रपात इस राष्ट्रीय उद्यान स्थित है |

    Viewing 0 reply threads
    • You must be logged in to reply to this topic.