गोमरदा वन्य जीव अभ्यारण्य रायगढ़ जिले के सारंगढ़ तहसील से लगभग 51 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है |
275 वर्ग किलोमीटर में फैले इस अभ्यारण्य की स्थापना, वर्ष 1975 में हुईं थी |
प्रारंभिक स्थापना (1975) के समय इस अभ्यारण्य का क्षेत्रफल 133 वर्ग किलोमीटर था। वन्य प्राणियों की बढती हुई संख्या व भविष्य में उनके विकास और परिवर्धन की संभावनाओं को देखते हुए अभ्यारण्य क्षेत्र का विस्तार कर वर्ष 1983 में 275 वर्ग किलोमीटर कर दिया गया था |
गोमर्डा अभ्यारण्य में हिरण एवं वन भैंसा विशेष रूप से पाए जाते है| इसके आलावा जैसे गौर, सांबर, जंगली कुत्ता एवं सियार भी यहाँ पाए जाते है|