कोरबा जिले में स्थित हसदेव बांगो बाँध छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक ऊंचा बांध है | इसकी ऊंचाई लगभग 87 मी है |
इसकी स्थापना, वर्ष 1967 में हुआ था किन्तु अंतिम निर्माण वर्ष 2012 में पूर्ण हुआ था |
हसदेव बांगो परियोजना महानदी की मुख्य सहायक नदी हसदेव पर निर्मित, छत्तीसगढ़ का प्रथम व सर्वाधिक महत्वकांक्षी बहुद्देशीय परियोजना है |इसे मिनीमाता परियोजना के नाम से जाना जाता है |
इस परियोजना के अंतर्गत 40 मेगावाट की 3 इकाइयों द्वारा 120 मेगावाट विधुत उत्पादन हो रहा है |
इस परियोजना द्वारा छत्तीसगढ़ के कोरबा , जांजगीर-चापा, और रायगढ़ जिले लाभावन्वित है |