मामल्लपुरम् मद्रास से लगभग 48 किमी दक्षिण समुद्रतट पर स्थित है इसे अब महाबलीपुरम् कहते है।
इस नगर को पल्लव शासक नरसिंह वर्मन (620-688 ई.) ने स्थापित किया था। यह नगर पल्लव शासकों के समय एक प्रसिद्ध बन्दरगाह और व्यापारिक केन्द्र व सांस्कृतिक स्थल था। यह नगर आजकल उजड़ गया है।
पल्लवकालीन वास्तुकला के सुन्दरतम् उदाहरण महाबलीपुरम् में पाये जाते है। यही पर ‘गंगा अवतरण’ का दृश्य भी चित्रित है।