खैरागढ़ विश्वविद्यालय का नाम
इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय है |
खैरागढ़ रियासत के तत्कालीन शासक, राजा बिरादेरा बहादुर सिंह और उनकी पत्नी रानी पद्मावती देवी सिंह के पुत्री इंदिरा के नाम पर इसका नाम रखा गया है |
इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय (IKSV) वर्ष 1956 में स्थापित हुआ था |
यह भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के खैरागढ़ शहर में स्थित है।
खैरागढ़ विश्वविद्यालय अपने प्रकार से एक अलग विश्वविद्यालय है , जहां संगीत, नृत्य, ललित कला और रंगमंच के क्षेत्र में, शिक्षा विषय उपलब्ध है |
इन विषयों से सम्बन्धित डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, अनुसंधान पाठ्यक्रम इस विश्वविद्यालय में उपलब्ध है |
विस्तार से जानने के लिए इस लिंक http://www.iksv.ac.in/courses पर विजिट करे |