1420 ई. में कश्मीर के शासक अलीशाह का भाई शाही खाँ “जैनुल आबिदीन” के नाम से गद्दी पर बैठा।
वह कश्मीर का एक महान् शासक था।
धार्मिक दृष्टि से वह एक सहिष्णु शासक था।
उसकी धार्मिक उदारता के कारण बहुत से इतिहासकार उसे कश्मीर का अकबर कहते हैं।
उसके समय में कश्मीर की भौतिक एवम् सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई।
अलाउद्दीन खिलजी की भाँति उसने भी कश्मीर में मूल्य नियंत्रण लागू किया जिसके कारण उसे कश्मीर का अलाउद्दीन भी कहा जाता है।
वह पहला शासक था जिसने गैरमुस्लिमों पर लगने वाले ‘जजिया’ कर को समाप्त किया था।
Tagged: history Gk, भारतीय इतिहास
Username or Email Address
Password
Remember Me