बता दे की मौर्य वंश की स्थापना चन्द्रगुप्त मौर्य ने 322 ई.पू . नंद वंश के समाप्ति के पश्चात् की थी |
चन्द्रगुप्त के बाद उसका पुत्र बिन्दुसार सम्राट हुआ |
फिर अपने पिता बिन्दुसार की मृत्यु के पश्चात अशोक सम्राट बना था|
सम्राट बनने से पूर्व वह शोक अवन्ती का प्रान्तपति था |
अशोक का शासन काल 269 ई.पू . से 232ई.पू . तक था |
अपने सम्राट बनने के 8वें वर्ष 261ई.पू . में कलिंग युद्ध में विजय के बाद युद्ध में रक्तपात व नरसंहार से हुई पीड़ा और पश्चाताप से हिंसा का मार्ग त्यागकर प्रेम, शांति, करुणा व विश्वबंधुत्व के मार्ग का आश्रय लिया |