February 13, 2021

इतिहास सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर – भाग 1

1. हड़प्पा काल के ताँबे का रथ निम्न में से किस स्थान पर प्राप्त हुआ है ?

  • राखीगढ़ी
  • रंगपुर
  • दैमाबाद
  • कुणाल

उत्तर:-  दैमाबाद

2. गांधीजी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब लौटे ?

  • 1905
  • 1915
  • 1910
  • 1900

उत्तर:- 1915

3. निम्न में से किन गुफाओं में सबसे महत्वपूर्ण  मूर्तिकला , त्रिमूर्ति मूर्तिकला  ब्रम्हा विष्णु और शिव का चित्रण है ?

  • एलोरा की गुफाओं
  • अजन्ता गुफाओं
  • एलिफेंटा की गुफाओ
  • औरंगाबाद गुफाओं

उत्तर:- एलिफेंटा की गुफाओ

4. सिन्धु सभ्यता के लोगो द्वारा पूजा जाने वाला प्रमुख “पुरुष देवता” कौन था ?

  • आदि शिव
  • ब्रम्हा
  • इंद्र
  • विष्णु

उत्तर:- आदि शिव

5. “सेंट थामस “किस शासक के शासन काल मे भारत आया था ?

  • अशोक
  • गोंदोफर्नीज
  • सिमुक
  • रुद्र दमन

उत्तर:- गोंदोफर्नीज

6. मुग़लकालीन शासन व्यवस्था पोलज क्या था ?

  • कृषको की एक श्रेणी
  • व्यापार की एक श्रेणी
  • भूमि की एक श्रेणी
  • दासो की एक श्रेणी

उत्तर:- भूमि की एक श्रेणी

7. शारदा अधिनियम ( 1929 ) किससे सम्बन्धित था ?

  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • भारतीय विवाह व्यवस्था
  • भारतीय प्रशासन
  • भारतीय साहित्य

उत्तर:- भारतीय विवाह व्यवस्था

8. निम्न में से किन शासकों ने सर्वाधिक सोने के सिक्के जारी किए ?

  • गुप्त शासकों
  • मौर्य
  • नंद शासकों
  • सातवाहन शासकों

उत्तर:- गुप्त शासकों

9. सारनाथ में दिया गया बुद्ध का प्रथम प्रवचन कहलाता है ?

  • महापरिनिर्वाण
  • सम्बोधि
  • महाभिनिष्क्रमण
  • धर्मचक्र प्रवर्तन

उत्तर:- धर्मचक्र प्रवर्तन

10. विजय नगर साम्रज्य की स्थापना किसने की थी ?

  • देव राय प्रथम
  • कृष्णदेवराय
  • मल्लिकार्जुन राय
  • हरिहर और बुक्का राय

उत्तर:- हरिहर और बुक्का राय

11. उन्होंने मैजिन,  गैरीबाल्डी, शिवाजी तथा श्री कृष्ण की जीवनी लिखी | वे  अमेरिका में कुछ समय के लिए रहे  | तथा वे केंद्रीय सभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए | वे थे –

  • लाला लाजपत राय
  • विपिन चंद्रपाल
  • अरविन्द घोष
  • मोतीलाल नेहरु

उत्तर:- लाला लाजपत राय

12. सर्वाधिक शुद्ध सोने के सिक्के किस शासनकाल में हुआ ?

  • कुषान शासकों
  • मौर्य कुशान
  • शक शासकों
  • सातवाहन शासकों

उत्तर:- कुषान शासकों

13. अशोक के शिलालेख को पढ़ने वाला प्रथम ब्रिटिश कौन था ?

  • चार्ल्स मैटकाफ
  • लार्ड आकलैंड
  • जेम्स प्रिंसेप
  • जेम्स स्मिथ

उत्तर:- जेम्स प्रिंसेप

14. पढ़ा लिखा मुर्ख सुल्तान किसे कहा गया  है  ?

  • इब्राहीम लोदी
  • फिरोज तुगलक
  • जलालुदीन खिलजी
  • मुहम्मद-बिन तुगलक

उत्तर:- मुहम्मद-बिन तुगलक

15. निम्नलिखित में से कौन 1948 में स्थापित  हिन्दू मजदुर सभा के संस्थापक थे ?

  • सी पी रामास्वामी, के कामराज और वीरेशलिंगम पंतुलु
  • जय प्रकाश नारायण , दीन दयाल उपाध्याय और एम एन रॉय
  • बी. कृष्ण पिल्लई , ई एम एस नम्बूदिरिपाद और के सी जार्ज
  • अशोक मेहता , टी एस रामानुजम और जी जी मेहता

उत्तर:- अशोक मेहता , टी एस रामानुजम और जी जी मेहता

16. किस शासकों ने सबसे अधिक शीशे के सिक्के जारी किए

  • गुप्त शासकों
  • कुषान शासकों
  • मौर्य
  • सातवाहन शासकों

उत्तर:- सातवाहन शासकों

17. “पृथ्वी राज रासो” किसने लिखा है ?

  • चंदबरदाई
  • जयदेव
  • भोज परमार
  • विष्णुगुप्त

उत्तर:- चंदबरदाई

18. नील आन्दोलन कहाँ हुआ था ?

  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • अवध
  • बंगाल

उत्तर:- बंगाल

19. पंडित जवाहर लाल नेहरु के बाद भारत के प्रधान मंत्री कौन बने ?

  • गुलजारी लाल नंदा
  • इंदिरा गाँधी
  • मोरारजी देसाई
  • लाल बहादुर

उत्तर:- गुलजारी लाल नंदा

20. भारत की धार्मिक प्रथाओ के सन्दर्भ में स्थानकवासी संप्रदाय का सम्बन्ध किससे है ?

  • बौद्ध मत
  • जैन मत
  • शैव मत
  • वैष्णव मत

उत्तर:- जैन मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *