
1. एक पारिस्थितिक तन्त्र में ऊर्जा की मात्रा एक पोषण स्तर से अन्य स्तर में स्थानान्तरण के पश्चात –
- स्थिर रहती है।
- बढ़ सकती है या घट सकती है
- बढ़ती है।
- घटती है
उत्तर :- घटती है
2. भारत में नियंत्रक तथा महालेखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है ?
- वित्त मंत्री
- लोकसभा
- वित्त मंत्री
- राष्ट्रपति
उत्तर :- राष्ट्रपति
3. अंडमान निकोबार दीप समूह की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है ?
- माउंट कोया
- माउंट दियावोलो
- माउंट थुइलर
- सैडल चोटी
उत्तर :- सैडल चोटी
4. निम्नलिखित में से कौन-सा शैल समूह भारत में धात्विक खनिजों का प्रमुख स्रोत है ?
- गोण्डवाना
- टर्शियरी समूह
- विंध्यन समूह
- धारवाड़ समूह
उत्तर :- धारवाड़ समूह
5. निम्न में से कौन सी एक सबसे बड़ी संसदीय समिति है ?
- याचिका समिति
- सरकारी उपक्रम समिति
- प्राक्कलन समिति
- लोकलेखा समिति
उत्तर :- प्राक्कलन समिति
6. किसके राज्य में ‘कल्याण मंडप’ की रचना मंदिर-निर्माण का एक विशिष्ट अभिलक्षण था?
- चालुक्य
- विजयनगर
- राष्ट्रकूट
- चंदेल
उत्तर :- विजयनगर
7. ‘ट्राई’ निम्नलिखित में से किस क्षेत्र की नियामक संस्था है ?
- यातायात
- तकनीकी शिक्षा
- पर्यटन
- दूरसंचार
उत्तर :- दूरसंचार
8. संविधान में व्याख्या करने का अंतिम अधिकार किसे प्राप्त है ?
- अटर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया
- सर्वोच्च न्यायलय
- लोकसभा अध्यक्ष
- राष्ट्रपति
उत्तर :- सर्वोच्च न्यायलय
9. निम्न में से कौन सा नेशनल पार्क पूर्णतया शीतोष्ण अल्पाइन कटिबंध में स्थित है ?
- नेओरा घाटी नेशनल पार्क
- नामदफा नेशनल पार्क
- फूलोँ की घाटी नेशनल पार्क
- मानस नेशनल पार्क
उत्तर :- फूलोँ की घाटी नेशनल पार्क
10. समुद्री घास निम्नलिखित तत्व का मुख्य तथा महत्वपूर्ण स्रोत है ?
- ब्रोमीन
- क्लोरीन
- आयोडीन
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- आयोडीन
11. सकल राष्ट्रीय उत्पाद – मूल्य हास = ?
- वैयक्तिगत आय
- निबल राष्ट्रीय उत्पाद
- सकल घरेलु उत्पाद
- प्रति व्यक्ति आय
उत्तर :- निबल राष्ट्रीय उत्पाद
12. जून की 21 तारीख को सूर्य –
- मकर रेखा पर उर्ध्वाधर रूप से व्योमस्थ चमकता है
- मध्यान्ह में भूमध्य रेखा पर उर्ध्वाधर रूप से व्योमस्थ चमकता है
- दक्षिणध्रुवीय वृत्त पर क्षितिज के नीचे नहीं डूबता है
- उत्तरध्रुवीय वृत्त पर क्षितिज के नीचे नहीं डूबता है
उत्तर :- उत्तरध्रुवीय वृत्त पर क्षितिज के नीचे नहीं डूबता है
13. पंजाब केसरी किसे कहा जाता है ?
- लाला लाजपत राय
- सरदार वल्लभ भाई पटेल
- बाल गंगाधर तिलक
- भगत सिंह
उत्तर :- लाला लाजपत राय
14. निम्न में से कौन सा बैंक भारत का एक केन्द्रीय बैंक है ?
- सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया
- रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया
- बैंक ऑफ़ इंडिया
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
उत्तर :- रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया
15. प्लासी के युद्ध के समय बंगाल का नवाब कौन था ?
- मीर जाफ़र
- अलीवर्दी खान
- मीर कासिम
- सिराजुद्दौला
उत्तर :- सिराजुद्दौला
16. व्यावहारिक – वेदांत के प्रतिपादक कौन है ?
- दयानंद सरस्वती
- स्वामी विवेकानंद
- राजा राममोहन राय
- महात्मा गांधी
उत्तर :- स्वामी विवेकानंद
17. भारत में सबसे अधिक दाल का उत्पादन किस राज्य में होता है ?
- महाराष्ट्र
- मध्य-प्रदेश
- बिहार
- राजस्थान
उत्तर :- मध्य-प्रदेश
18. नोबेल पुरस्कार कितने क्षेत्रों में दिया जाता है ?
- 4
- 7
- 6
- 5
उत्तर :- 6
(क्षेत्र है –1. चिकित्सा 2. भौतिकी 3. रसायन 4. साहित्य 5. शांति 6. अर्थशास्त्र)
19. मुंबई किस द्वीप पर स्थित है ?
- सैन्डल
- लक्षद्वीप
- साल्सेट
- आन्ड्रोट
उत्तर :- साल्सेट
20. केंद्र व राज्य के बीच वित्तीय विवादों के निपटारे हेतु मुख्य एजेंसी है |
- वित्त आयोग
- सर्वोच्च न्यालय
- वित्त मंत्री
- न्याय मंत्री
उत्तर :- वित्त आयोग