विज्ञान में हम उन सभी कारणों को कार्य (Work) कहते है जिसमें किसी वस्तु पर बल लगाने पर वस्तु या पिंड की स्थिति में परिवर्तन हो जाता है |
कार्य का SI मात्रक “जूल” होता है |
यह एक “अदिश राशि” है |
कार्य = बल X विस्थापन [कार्य का परिणाम वस्तु पर लगाये गए बल तथा बल की दिशा में हुए विस्थापन के गुणनफल के बराबर होता है ]
कार्य करने की क्षमता को “ऊर्जा” तथा कार्य करने की दर को “शक्ति” कहते है |