वर्तमान और अतीत के बीच की घटनाओं तथा उनके तथ्यों का कालक्रमिक विवरण इतिहास कहलाता है |
इतिहास शब्द की उत्पत्ति “ग्रीक” शब्द हिस्टोरिका से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ “शोध” है |
विभिन्न इतिहासकारों ने इतिहास के अलग-अलग परिभाषा दिए हुए है –
जॉन जैकब एंडरसन के अनुसार – “इतिहास मानव जाति के बीच हुई घटनाओं का वर्णन है, जिसमें राष्ट्रों के उत्थान और पतन के साथ-साथ अन्य महान परिवर्तन शामिल हैं, जिन्होंने मानव जाति की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को प्रभावित किया है”
एडवर्ड हैलट कैर के अनुसार – वर्तमान और अतीत के बीच एक संवाद इतिहास कहलाता है |
इतिहास को मूल रूप से तीन भागो में बाटा गया है –
1. प्रागैतिहासिक काल – इतिहास का वह भाग जहां लिखित साक्ष्य नहीं मिलता |
2. आद्य-ऐतिहासिक काल – इतिहास का वह भाग जहां लिखित साक्ष्य तो मिलते है लेकिन उसे पढ़ा नहीं जा सकता |
3. ऐतिहासिक काल – इतिहास का वह भाग जिसका क्रमबद्ध लिखित साक्ष्य प्राप्त है और जिसे पढ़ा भी जा सकता है |