जैसाकि हम जानते ही हैं, जैव विविधता का अर्थ है किसी क्षेत्र विशेष में पाए जाने वाले सभी पौधों, जंतुओं और सूक्ष्मजीवों की विभिन्न प्रजातियाँ।
जैव-विविध पर्यावरण में उपस्थित सभी पादपों और जीवों का अलग-अलग अपना एक महत्व है |
सभी पारिस्थितिक तंत्र की सामंजस्य को बनाए रखते है |
हम विभिन्न पादपों और जंतुओं का अपने आवश्यकतानुसार उपयोग के लिए चयन करते है |
चाहें खाने योग्य फसल का चुनाव हो या दूध के लिए एक पालतू पशु का , मॉस के लिए मछली का या फिर कृषिकार्य व यातायात के लिए एक साधन हेतु | सभी हम इसी जैव-विविध पर्यावरण से चुनते है |
बहुत से कीड़े-मकोड़े फसलों, फलों और वृक्षों के परागण में मदद करते हैं और हानिकारक कीड़ों पर जैविक नियंत्रण रखते हैं।
अतएव हमें जैव विविधता का संरक्षण करना चाहियें |
जैव विविधता के संरक्षण के उद्देश्य से जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र बनाए गए हैं।
किसी क्षेत्र का जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र उस क्षेत्र की जैव विविधता एवं संस्कृति को बनाए रखने में सहायक होता है।