सिंधु घाटी के लोग लोहा धातु से परिचित नहीं थे
मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, रोपड़ एवं कालीबंगा, चन्हूदड़ो, लोथल, बनवाली, आलमगीरपुर आदि स्थल सिंधु सभ्यता के प्रमुख स्थल है।
सिंधु सभ्यता में हड़प्पा के लोगों ने सड़कों तथा नालियों के जाल के साथ नियोजित शहरों का विकास किया था
हड़प्पाकालीन स्थलों से अभी तक लोहा धातु प्राप्त नहीं हुआ है। जबकि टिन, ताँबा, चाँदी, सोना, लाजवर्द, फिरोजा, सीसा आदि धातुएं हड़प्पाकालीन स्थलों से प्राप्त हुई। तथा उपयोग करते थे।
लोहे का उल्लेख ऋग्वैदिक काल में अयस धातु के रूप में मिलता है जो आगे चलकर उत्तरवैदिक काल में कृष्ण अयस के नाम से जाना गया।
हड़प्पा काल में ताँबा राजस्थान के खेत्री खानों से मंगाया जाता था।
टिन अफगानिस्तान से तथा सोना, चाँदी, अफगानिस्तान से तथा रत्न दक्षिण भारत से मोहनजोदड़ो से सूती कपड़े का भी साक्ष्य मिला है।