अदिश राशि (Scalar quantity)
1) इनमें केवल परिमाण होता है, दिशा नहीं।
2) इनको सामान्य बीजगणित के नियमों द्वारा जोड़ा, घटाया, गुणा या भाग दिया जा सकता है।
3) इनको दो या दो से अधिक घटकों में वियोजित नहीं किया जा सकता।
4) उदाहरण:- द्रव्यमान, चाल, लम्बाई, समय, घनत्व,
सदिश राशि (Vector quantity)
1) इनमें परिमाण और दिशा दोनों होते हैं।
2) इनको सामान्य बीजगणित के नियमों के द्वारा जोड़ा, घटाया, गुणा या भाग नहीं दिया जा सकता। ये सदिश बीजगणित के नियमों का | पालन करते हैं।
3) इनको दो या दो से अधिक घटकों में वियोजित किया जा सकता है।
4) उदाहरण:- विस्थापन, वेग, त्वरण, बल, संवेग