विश्व रेड क्रॉस दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मई को मनाया जाता है ।
यह दिवस रेड क्रॉस के जनक हेनरी डिनैट के जन्म दिवस को चिन्हित करता है, जिनका जन्म 8 मई, 1828ई० को हुआ था।
यह दिवस, अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के सिद्धांतों को रेखांकित करता है। उल्लेखनीय है कि, रेड क्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जो बिना किसी भेदभाव के युद्ध, महामारी एवं प्राकृतिक आपदा की स्थिति में लोगों की रक्षा करती है।
इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैण्ड) में स्थित है। इसे तीन बार 1917,1944 तथा 1963 मे नोबेल शांति पुरस्कार मिला है।