- उत्तर
-
उत्तरकर्ता Quizzer JivtaraParticipant
जिस शब्द से संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) का बोध हो, उसे विशेषण कहते हैं।
उदाहरण:- “पहाड़ बहुत ही ऊँचा है ” इस वाक्य में ऊँचा विशेषण है |
विशेषण के चार भेद होते हैं :-
1. गुणवाचक विशेषण
2. संख्यात्मक विशेषण
3. परिणाम वाचक विशेषण
4. सार्वनामिक विशेषण1.गुणवाचक विशेषण- जो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, दशा, भाव, रंग, आकार, समय, स्थान आदि का बोध कराते हैं, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं |
उदाहरण :- हरा पत्ता, मीठा आम, कमज़ोर घोड़ा, लंबा आदमी। यहाँ हरा, मीठा, कमज़ोर, लंबा शब्द क्रमशः पत्ता, आम, घोड़ा और आदमी के गुण बता रहे हैं ।
कुछ गुणवाचक विशेषण शब्द यहाँ दिए जा रहे हैं :-
गुण – भला, अच्छा, सुंदर, मीठा, सच्चा, गुणी आदि।
दोष – बुरा, खोटा, कुरूप, झूठा, कड़वा, दोषी आदि।
भाव – कायर, वीर, डरपोक, विद्वान, साहसी, क्रोधी आदि। _
दशा – पतला, मोटा, सूखा, गीला, भारी, धनी, गरीब आदि।
रंग – नीला, पीला, सफ़ेद, काला आदि।
आकार – भद्दा, सुंदर, ऊँचा, नीचा, सुडौल आदि।
समय – प्रातः, सायं, सुबह, शाम, मासिक, दैनिक आदि।
स्थान – बाहर, भीतर, अंदर, ग्रामीण, भारतीय आदि।2. संख्यावाचक विशेषण-जिस विशेषण से संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध होता है, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं|
उदाहरण:- एक बालक, तीन बारहसिंगा आदि। यहाँ एक और तीन शब्द क्रमशः बालक और बारहसिंगा की संख्या बता रहे हैं इसलिए यह संख्यावाचक विशेषण कहलायेगा । संख्यावाचक विशेषण दो प्रकार के होते हैं :-
(1) निश्चित संख्यावाचक-जिस विशेषण शब्द से किसी निश्चित संख्या का बोध होता है,
उसे निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं; जैसे : दो लड़के, पहला मकान आदि।
(2) अनिश्चित संख्यावाचक-जो विशेषण शब्द किसी निश्चित संख्या का बोध न कराए, उसे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं|
उदाहरण:- थोड़े मनुष्य, कुछ पशु आदि।3.परिणाम वाचक विशेषण:- जिस विशेषण शब्द से किसी वास्तु की मात्रा या नाप तोल का बोध होता है, वें परिणाम वाचक विशेषण कहलाते है |
यह दो प्रकार के होते है :-
(1) निश्चित परिमाणवाचक-जिस विशेषण शब्द से किसी वस्तु की निश्चित मात्रा का बोध होता है, उसे निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे : दो किलो फल , दो किलो दूध आदि |
(2)अनिश्चित परिमाणवाचक-जो विशेषण शब्द वस्तु की निश्चित मात्रा का बोध नहीं कराते हैं, उन्हें अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं| जैसे : थोड़ा दूध, कुछ फल आदि।4.सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण- जो सर्वनाम शब्द किसी संज्ञा के पहले जुड़कर उसकी ओर संकेत करते हैं, उसे सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण कहते हैं|
उदाहरण:-
यह- यह पुस्तक की लाइब्रेरी है |
कौन- कौन भारत से प्रेम नहीं करता |
क्या- क्या मोदी जी आ रहे है |
Tagged: Hindi grammar