जैसा की आधुनिक प्रजातान्त्रिक व्यवस्था के अन्तर्गत प्राय: सभी राष्ट्रों (देशों) में सरकार को तीन रूपों में प्रस्तुत किया गया है |
- विधायिका
- कार्यपालिका
- न्यायपालिका
विधायिका:- प्रत्येक संगठित समुदाय या समाज में कुछ कानून अवश्य होते हैं। सरकार के कानून बनाने वाले अंग को ‘विधायिका’ कहते हैं । आधुनिक समाज की बढ़ती जटिलता के कारण विधायिका पर, सामाजिक हित के लिए कानून बनाने के कार्य का बोझ बढ़ गया है ।
कार्यपालिका:- सरकार का दूसरा अंग ‘कार्यपालिका’, कानूनों को कार्यान्वित करती है। यह सरकार का मुख्य अंग है। कानूनों को ठीक प्रकार से लागू किया जाना जरूरी है, अन्यथा आम लोगों के लिए उनका कोई महत्व नहीं रहता ।
न्यायपालिका:- ‘न्यायपालिका’ का कार्य, विभिन्न मामलों में मौजूदा कानूनों के आधार पर निर्णय देना है। ‘न्यायपालिका’ समाज में न्याय की अभिरक्षक है ।