लोथल गुजरात के भोगवा नदी के किनारे पर स्थित है।
लोथल एक हड़प्पाकालीन स्थल है, जो गुजरात के अहमदाबाद जिले में भोगवा नदी के किनारे पर स्थित है।
इसकी खोज (1955-1962) में एस.आर. राव द्वारा की गयी। यहाँ से एक बड़ा गोदीबाड़ा का साक्ष्य मिला है,
जो हमें सैंधव सभ्यता की जल परिवहन व्यवस्था व विदेश व्यापार के सम्बन्ध में जानकारी देता है।
इसके अतिरिक्त यहाँ से युग्म समाधि और बर्तनों के साक्ष्य भी मिले हैं।