लाल सूची (Red List) IUCN (विश्व संरक्षण संघ और विश्व संरक्षण निगरानी केन्द्र) द्वारा तैयार की जाने वाली उन जीव-प्रजातियों की सूची जिनका अस्तित्व खतरे में हैं |
इसी सूची को लाल सूची कहा जाता है।
इसको लाल आँकड़ों की पुस्तक (Red data book) में समावेशित किया गया है।
लाल आँकड़ों की पुस्तक में विभिन्न प्रकार की संकटग्रस्त प्रजातियों से संबंधित जानकारी विविध प्रकार के रंगीन पृष्ठों के माध्यम से प्रदान की जाती है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार की जाने वाली इस सूची के अनुसार जीव-प्रजातियों को बचाने के प्रयास भी किये जा रहे हैं।
रेड डाटा बुक (Red Data Book) पौधों तथा जन्तुओं के लिए अलग-अलग जारी किये जाते हैं।
दुनिया की प्रथम रेड डाटा बुक 1 जनवरी 1972 को प्रकाशित हुई थी।
अब तक कुल 5 रेड डाटा बुक प्रकाशित हो चुकी है। | जो कि निम्न प्रकार से है
1. प्रथम बुक – स्तनधारी
2. दूसरी बुक- पक्षी
3. तीसरी बुक – मरुस्थलीय उभयचर
4. चौथी बुक – मछलियाँ
5. पाँचवी बुक – पौधे-वनस्पति