राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद रखा गया है
सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया है। सरकार ने इसे हॉकी के जादूगर’ कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने का फैसला किया है।
मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था। ध्यानचंद को महानतम हॉकी खिलाड़ी माना जाता है।
हॉकी के इस जादूगर ने अपने 1926 से 1949 तक के करियर के दौरान 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक का शीर्ष खिताब हासिल किया था।
जन्मदिन (29 अगस्त) को भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।