कृपया अपना प्रश्न स्पष्ट किजिए ??
रथ मंदिर पल्लवों के काल में पहाड़ो को काटकर मामल्ल शैली द्वारा एकाश्म पत्थर से बने थे |
इसका निर्माण पल्लव शासक नरसिंह वर्मन ने कराया था |
मांमल्लपुरम का यह रथ मंदिर तमिलनाडु के महाबलीपुरम में है।
इनकी संख्या 8 है जिसमें प्रमुख है- द्रौपदी रथ, अर्जुन रथ, भीमरथ, धर्मराज रथ तथा नकुल सहदेव रथ आदि।
प्रथम पाँच रथ दक्षिण में तथा अंतिम तीन रथ उत्तरपश्चिम में स्थित है।
ये सभी शैव मंदिर प्रतीत होते हैं।
द्रौपदी रथ सबसे छोटा है और धर्मराज रथ सबसे प्रसिद्ध है।
मामल्ल शैली के रथ अपनी मूर्तिकला के लिए भी प्रसिद्ध है।
नकुल सहदेव रथ के अतिरिक्त अन्य सभी रथों में विभिन्न देवीदेवताओं की मूर्तियाँ उत्कीर्ण है।
द्रौपदी रथ की दीवारों पर तक्षित दुर्गा तथा अर्जुन रथ की दीवारो पर बनी शिव की मूर्ति विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
इन रथों को ‘सप्त पगोडा’ कहा जाता है।