मोहनजोदड़ो का एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल है यहाँ के विशाल दुर्ग (54.86 x 33 मीटर) में स्थित विशाल स्नानागार।
यह 39 फुट (11.88 मीटर) लम्बा, 23 फुट (7.01 मीटर) चौड़ा एवं 8 फुट (2.44 मीटर) गहरा है।
इसमें उतरने के लिए उत्तर एवं दक्षिण की ओर सीढ़ियाँ बनी हैं। स्नानागार का फर्श पक्की ईंटों से बना है।
सम्भवतः इस विशाल स्नानागार का उपयोग ‘आनुष्ठानिक स्नान’ हेतु होता होगा।
स्नानागार से जल के निकास की भी व्यवस्था थी यह स्नानागार उन्नत तकनीक का परिचायक है।
मार्शल महोदय ने । इसी कारण इसे तत्कालीन विश्व का ‘आश्चर्यजनक निर्माण’ बताया है।